भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत हसौद में जनसंपर्क
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्राम पंचायत हसौद में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर पहुंचकर आम जनता से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई और सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ हर घर तक पहुंचने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनबोध साहू, अतिथि नरसिंह साहू, हरि कर्ष, भाजयुमो जिला महामंत्री रितेश साहू, जनपद सदस्य विजय केशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक कश्यप, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शिव चरण ज्वाला, युवा मोर्चा मंडल मंत्री ओमप्रकाश कश्यप, कामता साहू, मीडिया प्रभारी धर्मविजय रात्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



