नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने सास को भी किया गिरफ्तार
धमतरी में पत्नी का कातिल पति ही निकला गला घोट कर पत्नी को मारा डाला पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।हत्या का कारण संतान प्राप्ति न होने को जान से मर दिया।
दरअसल धमतरी जिले के बड़े करेली चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में नवविहीथा की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली और महिला की संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बारीकी से जांच किया और पीएम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही थी हालांकि जिस दिन मृत्यु हुई उसे दिन महिला के गले में कुछ निशान पाए गए थे और मामला संध्यास्पद हो गया था अब इस मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका सोमबाई यादव 26 वर्ष 4 साल पहले गरियाबंद से शादी होकर आई थी।जोकि का अपने पति चन्द्रशेखर यादव के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। और इसी बात को लेकर पत्नी को ताना सुनना पड़ता था। विवाद के समय आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी।आरोपी चन्द्रशेखर यादव (उम्र 26 वर्ष) ने अपना जुर्म पुलिस को स्वीकार किया, पुलिस ने काले रंग की नोई रस्सी जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार जांच के द आरोपी की मां रिना बाई यादव (उम्र 46 वर्ष) ने घटना की सच्चाई छुपाते हुए मृतिका की मृत्यु को सीने में दर्द से होना बताकर भ्रामक सूचना दी, छुपाने की कोशिश एवं पुलिस को गुमराह करने के प्रयास किया गया उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।आरोपी चन्द्रशेखर यादव पिता एवन लाल यादव, 26 वर्ष।रिना बाई यादव पति एवन लाल यादव, 46 वर्ष निवासी ग्राम हरदी, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



