किराना दुकान में सामानों की चोरी:- जांजगीर चांपा से दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा पुलिस का बना हथियार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बीरगहनी चौक के पास स्थित किराना दुकान से लगभग 10 हजार रुपए के सामनों की चोरी के दो आरोपी अमित पटेल (19 वर्ष), राजवीर सिंह ( 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के राशन सामानों को जब्त किया गया है।
बीरगहनी चौक स्थित किराना दुकान के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 मार्च की रात को दुकान बंद कर घर चला गया। 1 अप्रैल की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों में राशन सामान लगभग 10 हजार रुपए की चोरी की गई है। सिटी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
इस दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे की तलाशी लेने पर दो युवक संदेही अमित पटेल, राजवीर सिंह घूमते नजर आए। जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह किया गया। जब कड़ाई से पूछा गया तो किराना दुकान में चोरी की बात को दोनो ने स्वीकार की है। आरोपियों के निशान देह पर चोरी के सामनों को जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



