जांजगीर चांपा में जुआ पर कारवाही:- 12 जुआडियो को पकड़ा,दूसरी तरफ नैला में रात को चलता है जुआ कब होगी कार्यवाही..
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम सोनादह के आम बगीचा में छापेमार कार्रवाई कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो अलग-अलग फड़ पर कार्रवाई करते हुए कुल 15,970 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।गिरफ्तार आरोपी जांजगीर-चांपा के साथ-साथ सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
दूसरी तरफ नैला चौकी क्षेत्र में रात 11 बजते ही जुआडियो की मफ़िल सजती है। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारयों को सूचना देने के बाद भी जुआ पर रेड नहीं कर पा रहे है।
एक तरफ कार्यवाही तो दूसरी तरफ उदासीनता,क्या अब पुलिस कार्यवाही करेगी देखने वाली बात होगी।



