पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा विधायक की बिगड़ी तबियत, डॉक्टर पहुँचे घर… इस कारण से बिगड़ी तबीयत
जगदलपुर जिले के कोंटा विधायक और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कवासी लखमा की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ी। वे लालबाग स्थित सरकारी क्वाटर में थे, जिसके बाद आनन फानन में डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दवाई लेने की सलाह दी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी महेश कश्यप से 50 हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा था, रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह बुधवार को अचानक से उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई, साथ ही शरीर में दर्द भी उठने लगा, कवासी लखमा के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगते ही डॉक्टरों की टीम लालबाग स्थित उनके सरकारी क्वाटर आ पहुँचे, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया, डॉक्टरों की माने तो एसिडिटी के चलते उन्हें उल्टियां हुई, वही बीपी भी सामान्य रहा, और शुगर लेवर भी सामान्य रहा, गले मे कुछ दर्द होने की बात भी सामने आई, डॉक्टरों की टीम ने इलाज के बाद स्थिति ठीक होने की बात कहते हुए फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।



