जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में 4 जून को मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की पूर्ण 20 राउंड में होगी गिनती, चौक में लगाए जा रहे एलइडी टीवी
जांजगीर चांपा जिले में लोकसभा चुनाव के नतीजे में 10 घंटे बाकी है। सुबह 8 बजे से गिनती शुरू की जाएगी,जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 20 राउंड में गिनती पूरी की जाएगी। जांजगीर कचहरी चौक,चांपा के लायंस चौक में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है जिसमे परिणाम दिखाया जायेगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर 3 लेयर में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जानकारी देते हुए बताया की 4 जून की सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मत गणना को लेकर पूरी तैयारी की गई है। 3 विधानसभा जांजगीर, अकलतरा पामगढ़ की गिनती जांजगीर जिले में होगी,3 विधानसभा सक्ति,जैजैपुर, चंद्रपुर की सक्ति जिले में, बिलाईगढ़ विधानसभा की सारंगढ़ जिले में और कसडोल की बलौदा बाजार जिले में होगी। जांजगीर चांपा में 20 राउंड में गिनती पूरी होगी। अलग अलग विधानसभा के लिए कक्ष बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे वैलेट पेपर की 14 टेबल में गिनती होगी लगभग कुल 58 सौ वैलेट पेपर होगे। 8.30 बजे से ईवीएम मशीन खुलेगे। जिसके लिए 56 काउंटर बनाया गया है जिसमे कुल 168 अधिकारी कर्मचारी गिनती में बैठेंगे। सुरक्षा को लेकर 3 लेयर बनाया गया है जिसमे सेंट्रल फोर्स,सीआरपीएफ,और जिला पुलिस के 250 जवान तैनात किए गए हैं।



