Janjgir champa News स्कूल के सामने मचाया उत्पात युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में…
जिले के खैरताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुनील कपूर (30 वर्ष) पिता रामदास कपूर, निवासी खैरताल ने स्कूल के सामने ट्रक को रोककर हंगामा किया और आवागमन को बाधित कर दिया।
Janjgir champa News- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने सड़क पर ट्रक रोककर अपने कपड़े (पेंट और चड्डी) उतारकर अशोभनीय हरकतें करते हुए उत्पात मचाया। इस घटना से आसपास के लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्कूल के सामने हुई इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
Janjgir champa News
घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम आरक्षक शिव प्रसाद बघेल, चालक जमुना दास मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। युवक को पकड़कर हिरासत में लिया और उसे नवागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है।




