खड़ी ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियों का एक्सिडेंट, दुर्घटना में एक आरक्षक की मौके पर मौत….
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नेशनल हाईवे 30 के सिंघनपुरी गांव के पास खड़ी ट्रक में पुलिस की तीन गाड़िया का एक-एक कर जा टकराई है। जिसमे बाइक सवार आरक्षक ट्रक के पीछे जा घुसा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई फिर मदद के लिए पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भी उसी ट्रक में एक्सिडेंट हो गया और .जिसके बाद मदद के लिए पहुंची डायल 112 की वाहन को पीछे से दुसरी ट्रक ने टक्कर मारी दी।
मिल जानकारी अनुसार तीनों एक्सिडेंट रात्रि करीबन 12 बजे से 1 बजे के बीच हुआ है। जिसमे पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे की मौके पर ही मौत हुई है। पेट्रोलिंग वाहन स्कोर्पियो में सवार सीटी कोतवाली थाना के पदस्थ एएसआई कौशल साहू, विजय कश्यप घायल हुए हैं। मदद के लिए पहुंची डायल 112 का ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम धुर्वे उम्र 32 साल रात्रि लगभग 12 बजे ड्यूटी खत्म कर अपनी पल्सर बाइक से कवर्धा जा रहा था। इसी दौरान सिंघपुरी गांव से 200 मिटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में सड़क किनारे खड़े राजस्थान पासिंग की ट्रक के पीछे चक्का में घुस गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक चकनाचूर हो गया और आरक्षक नेतराम ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सीटी कोतवाली पुलिस की टीम एएसआई कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग वाहन स्कोर्पियो में पहुंचे लेकिन रात्रि में अंधेरा और तेज बारिश के चलते पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई एक्सिडेंट में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार एएसआई कौशल साहू व विजय कश्यप जख्मी हो गए, डबल एक्सिडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस इमेरजैंसी सेवा डायल 112 की टीम मदद के लिए मौके पर पहुंची लेकिन जैसे ही डायल 112 की पुलिस वैन घटना स्थल पहुंची वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आकर पुलिस वैन को टक्कर मार दिया पुलिस वैन में सवार एक पुलिस आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं मृतक जवान को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।



