इस जगह के लॉज में लेजाकर दोस्त की पत्नी से सामूहिक रेप:-2 आरोपी गिरफ्तार,1आरोपी फरार…
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में गौरीक लॉज में लेजाकर महिला के साथ 3 लोगो ने जबरजस्ती करते हुए बारी बारी से रेप किया है। जिसमे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसपी प्रतिभा पांडे ने बताया की, पीड़ित महिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके साथ गौरीक लॉज में 3 लोगो ने जबरजस्ती करते हुए एक साथ बारी बारी से रेप किया है। महिला ने बताया की उसका पथरी का इलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। महिला का पथरी का बीमारी में दर्द होने लगा मगर उसका पति भी बीमार था जिसके कारण वह अपनी पत्नी को अस्पताल लेजाने के लिए अपने दोस्त लक्ष्मीधर को चेकअप के लिए भेजा था। इलाज के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर पिरदा पहुंचा और पेट्रोल पंप के पास मोटर साइकिल खराब होने का बहाना किया । इस दौरान लाज में कमरा लेकर रुकने को कहा जिसपर महिला लाज के रूम में रुक गई। तभी लक्ष्मीधर अपने अन्य साथी के साथ लाज पहुंचा और महिला के साथ जबरजस्ती करते हुए महिला के साथ बारी बारी से रेप किया । घटना की जानकारी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी जानकारी महिला ने किसी को नहीं बताया। 3 मई को महिला को फिर से रेप करने के लिए दबाव बनने लगे जिसपर महिला ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी पति को दी ।
पति ने समाज में बैठक कर मामले की रिपोर्ट 15 मई को थान में अपनी पीड़ित पत्नी के साथ पहुंचा और रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



