Durg News पुलिस की कार्रवाई:- सशक्त एप से ट्रैक कर चोरी की बाइक बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार….
दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सशक्त एप की मदद से वाहन चोरी के एक मामले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
मामले में प्रार्थी योगेश कुमार सेन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जनवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-DF-2429 से गांधी चौक, दुर्ग गए थे। लगभग 10:30 बजे लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल खड़े किए गए स्थान से चोरी हो चुकी थी। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सशक्त एप के माध्यम से संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड दुर्ग क्षेत्र में दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना लाया।
आरोपियों ने गांधी चौक क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने करीब चार माह पूर्व रायपुर के फाफाडीह चौक से स्कूटी क्रमांक CG-04-QG-7553 चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने दोनों चोरी के वाहनों को विधिवत जप्त कर लिया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:- शुभम देवांगन (25 वर्ष), निवासी शंकर नगर, दुर्ग यश उर्फ आजाद सेन (23 वर्ष), निवासी आमापारा, दुर्ग



