कोलवाशरी के लिये नगर के बीच से खम्बा लगा होरहे कनेक्शन का नगरवासियों ने किया विरोध,
रिपोर्टर-आकाश सोनी
बलौदा, नगर के समिप स्थित ग्राम बिरगहनी के कोलवाशरी के लिए लगाये जा रहे हाईटेंशन तार का नगरवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
नगरवासियों का कहना है, नगर के मुख्य मार्ग से बिजली विभाग द्वारा लगाये जा रहे हाईटेंशन तार से भविष्य में बड़े घटना होने का खतरा है,ईसलिये नगर के बाहर से कनेक्शन किया जाये।
जिसको ध्यान में रखते हुए नागरिकों द्वारा बिजली आफिस, नगर पालिका, बलौदा थाना, व कलेक्टर आफिस में ज्ञापन सौंपा गया है।



