कानागाँव के शीतला मंदिर में आसाजिक तत्वों ने लगाई आग,,,सरपँच व ग्रामीण धर्मांतरित व्यक्तियों पर जता रहे सन्देह
कांकेर के आमाबेड़ा में हिंसक झड़प के बाद अंतागढ़ ब्लॉक के ही कानागाँव में विवाद उपज गया है। दरअसल कानागाँव शीतला मंदिर में आसाजिक तत्वों ने घुसकर देवी देवताओं के डांग डोली आसन समेत विभिन्न चीजो को आग के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही कानागाँव सरपँच अजय उइके ने इस घटना की जानकारी अंतागढ़ पुलिस को दी है, जिससे मौके पर पुलिस के आला अधिकारी कर्मचारी पहुँचने लगे है।
सरपँच से फोन माध्यम में चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि गाँव पेन व्यवस्था में गाँव की मालकिन माँ शीतला होती है और उनके मंदिर के भीतर आसाजिक तत्व घुसकर उनके आसन, डांग, डोली, नारियल जैसे सभी चीजों को आग लगा दिए है। उन्होंने बताया कि यह घटना को किसी ने नही देखा है पर संदेह है कि ऐसी घटना को ना मानने वाले ही अंजाम दे सकते है।



