जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के रहने वाले रमेश कुमार मन्नेवार, रूपेश कुमार और महुदा निवास अजीत कुमार साहू से रेलवे में टीटी की नौकरी लगाने के नाम पर कुल 36 लाख रु की ठगी के मामले में 3 पुरुष और एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एएसपी अनिल सोनी से मिलीं जानकारी के अनुसार,आरोपी विधान बैरागी पुरुषोत्तम पटेल भजन पटेल से बालपुर में सुरेश कुमार से मुलाकात हुई थी।जिसमे नवंबर 2021 में तीनो व्यक्तियों ने कहा था कि रेलवे में नौकरी लगा सकते है हमारी अधिकारियों से अच्छी पकड़ है। जिनके झांसे में आकर अपना और अपने भाई रूपेश कुमार के लिए 22 लाख रु तथा अजीत साहू से 14 लाख रु रेलवे में टीटी में नौकरी लगाने के नाम पर महिला आरोपी वर्षा रानी शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर लिया गया दिया। जिसके कुछ दिन बाद ट्रेनिंग के लिए पश्चिम बंगाल ले गए 1 सालो तक ट्रेनिग कराया गया। जिसके बाद सेलकेशन नही हुआ कह कर भेज दिए,फिर लगा की हमारे साथ फर्जी हुआ है जिसके बाद पैसे की मांग करने लगे। पैसे को आज कल में लौटने की बात कहते हुए करीबन डेढ़ सालो से घूमते रहते। जिसके बाद 25 अगस्त को चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसपर कार्यवाही करते हुए आरोपी विधान बैरागी 30 वर्ष, पुरुषोत्तम पटेल 24 वर्ष और भजन पटेल 25 वर्ष निवासी लछनपुर महिला आरोपी वर्षा रानी शर्मा उम्र 29 साल निवासी श्याम रेजीडेसी उसलपुर बिलासपुर को पकड़ कर पूछताछ की गई इस दौरान ठगी करना बताया गया। आरोपियों से 5 नग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों पर धारा 420,467,468,471,120 बी 34 आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वही प्रकरण का एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



