जांजगीर चांपा जिले के नरियरा गांव में स्थित केएसके पावर प्लांट के अंदर भूविस्थापित मजदूर अजय साहू ने आत्महत्या की है। घटन मंगलवार की सुबह करीबन 6 बजे की बीच बताई जा रही है। फांसी लगने की सूचना मिलने के बाद प्लांट प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है,मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी अनुसार,मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा के रहने वाले अजय साहू जोकि केएसके पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह वह अपने घर से प्लांट में काम के लिए गया हुआ था। वह सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद काम कर रहे अन्य मजदूर साथियों ने घटना की जानकारी प्लांट प्रबंधन को दी। वही मुलमुला पुलिस को भी पूरे घटना की जानकारी दी गई मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है और जांच पड़ताल कर रही है। मृतिका अजय साहू के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमे कर्ज अधिक होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



