हसौद थाने में लगा घुस लेने का आरोप:-एसपी से झूठा केस बनाकर जेल भेजा,1 लाख रुपए की मुंशी ने की थी मांग..

सक्ति जिले के हसौद थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल और नंदू राम साहू पर झूठे केस में फसकर जेल भेजने का आरोप राम भगत मित्तल ने लगाया है। वही एक ऑडियो भी दी गई जिसमें कुछ में लेन देन की बात भी है। एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर उचित जांच की मांग रखी है।
शिकायतकर्ता राम भगत मित्तल ने आवेदन दिया कि महेन्द्र मित्तल को झूठा आरोप लगाकर कच्ची महुआ शराब 70 लीटर झूठा आरोप लगाकर भेज दिया नन्दु साहू और अश्वनी जायसवाल के द्वारा झूठा आरोप लगाकर जेल भेज दिया जिसमे मेरे भाई घरेलू काम के वास्ते हसौद आया था, जिसको हसौद के बाजार से मेरे भाई को उठा लिया उठाने के बाद उसके मोटर सायकल को थाना मे रखवा दिया गया मेकरा ड्राईवर के द्वारा उसके बाद मेरे भाई लगभग 1 से 1:30 घंटा तक घुमाते रहे है, और 1 लाख का मांग किया, नही देने पर मॅकरा ड्राईवर को फोन करके मोटर सायकल को पप्पु ढाबा के पास बुलाया और 1 बोरी और 1 लिफाफा लिया गया और ढाबे के लेबर से ही पानी भरवाकर झूठा मामला जब्ती बनाया गया, जिसमे वहाँ मौके पे जाकर मेरे द्वारा सी०सी० कैमरा जांच करने पे स्पष्ट रूप से दिख रहा है, उसके बाद कैमरा को बंद कर दिया गया था, नन्दु साहू पुलिस के द्वारा कुछ दिन पहले पैसे की मांग किया गया नही देने पे झूठा आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया जिसका रिकार्डिंग मेरे मोबाईल मे उपलब्ध है, उक्त ढाबे का सी०सी०टी०वी० कैमरा का फुटेज भी मेरे पास उपलब्ध है, जिसमे मेरे द्वारा मल्दा से हसौद मार्ग में जितने भी कैमरा लगा हुआ है जिसमे जॉच करने पर कोई भी बोरी नजर नही आ रहा है।
पहले भी लेनदेन के आरोप में हो चुका है लाईन अटैच
वहीं हसौद थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है,इससे पहले भी पूर्व में हसौद में आरक्षक रहते गांजा तस्करों,अवैध शराब बेचने वालों से लेनदेन,बिर्रा थाना में रहते गांजा तस्कर से लेनदेन के मामले में लाईन अटैच हो चुका है,फिर भी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है वही अब एक और लेनदेन का बड़ा आरोप लगा है।



