जांजगीर-चांपा में 14 मवेशियों की मौत: गोठान में 5 गोवंशों के कंकाल भी मिले, मचा हड़कंप
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गोठान के अंदर 14 गोवंश मृत अवस्था में पाए गए हैं। जिनमें 7 गाय और 7 बैल शामिल हैं। यही नहीं,परिसर में 5 गोवंशों के कंकाल भी मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सलखन के गोठान का है। जहां सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिवरीनारायण पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल, आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।



