छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, आज उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, देखिए लिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की है। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह होगा। इस साल 34 राज्य अलंकरण दिया जाएगा।






