बीजापुर में बड़ा हादसा: नहाते समय तीन स्कूली छात्रों की तालाब में डूबकर मौत
बीजापुर। दिवाली के दूसरे ही दिन बीजापुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पंचायत पदेडा के हिरोलीपारा में तीन मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृत तीनो बच्चे स्कूली छात्र बताए गए हैं। घटना की जानकारी स्थानीय पटवारी को दे दी गई है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। शाम तक मृतकों की पहचान नही हो पाई थी।
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...



