108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों को मिला दीपावली उपहार, जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज ने मनाया दीपोत्सव, बढ़ाया स्टाफ का मनोबल
जांजगीर-चांपा। 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन कर रही जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर सभी एम्बुलेंस टीम सदस्यों को विशेष दीपावली उपहार एवं मिठाई वितरित की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ऑपरेशन मैनेजर धर्मेन्द्र यादव एवं जिला प्रबंधक देवेंद्र भारती की उपस्थिति में सभी EMT और पायलट सदस्यों को उपहार दिए गए।
दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज परिवार सदैव अपने प्रत्येक सदस्य के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से कर्मचारियों का उत्साह और टीम भावना दोनों मजबूत होते हैं।
कर्मचारियों ने भी इस पहल के लिए प्रबंधन का आभार जताया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज की यह पहल सेवा भावना, एकता और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।



