बलरामपुर में छुही खदान धंसी: एक महिला की दबकर हुई मौत, दूसरी घायल
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित छुही खदान धसने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला घायल हो गई और दो महिलाएं बाल-बाल बची। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी थाना क्षेत्र के मदनपुर की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली के अवसर पर घर की साफ -सफाई और पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं शुक्रवार को छुही खदान में मिट्टी निकलने गई थी। इसी दौरान मिटटी निकाल रही थी तभी अचानाक ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। दो महिलाएं बाल-बाल बच गई। महिलाओं की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल और मृत महिला को बाहर निकाला गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।



