कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चौदहवीं किस्त जारी होने के अवसर पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों कर्मचारियों व लगभग 100 किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के उद्बोधन को आन लाइन सुना | माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वी किश्त 8.5 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 17500 करोड रुपए जारी किए । साथ ही साथ 1.25 लाख कृषक समृद्धि केंद्र का लोकार्पण किया |इन समृद्धि केंद्रों में कृषि संबंधित समस्त वस्तुओं के मिलने की बात कही । ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का भी लोकार्पण किया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी ने कहा कि किसानों को जिस पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजार था वह माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा राजस्थान के सीकर से आज कृषको के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जारी की गई जिससे किसानों के खाते में ₹ 2000 सीधे पहुंच जाएंगे उन्होंने कहा कि यदि यह 14 वी किस्त को जोड़ दे तो अब तक 2.60 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए किसानों के खाते में सीधे भेजे जा चुके हैं, उन्होंने किसान समृद्धि केंद्रों के बारे में बताया कि हमारे जांजगीर जिले में 12 कृषक समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे जहां एक ही छत के नीचे कृषकों को सारी वस्तुएं मिलेंगी साथ ही साथ खेती से जुड़े सारी जानकारी हर योजना की सूचना की जानकारी समृद्धि केंद्र से मिलेंगी| कार्यक्रम को कृषि महाविद्यालय जांजगीर के अधिष्ठाता डॉ एके सिंह , उप संचालक कृषि श्री एमडी मानकर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राजीव दीक्षित ने भी संबोधित किया । कृषको को केंद्र के वैज्ञानिक श्री शशिकांत सूर्यवंशी श्री रंजीत मोदी, डॉक्टर आशुलता ध्रुव ने कृषि के विभिन्न आयामों से रूबरू कराया | कार्यक्रम में सभी 5 विकासखंड से आए लगभग 107 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में श्री विवेका गोपाल , नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री गोस्वामी जी , प्रगतिशील कृषक रामप्रकाश केशरवानी दौलत राम जी राठौर जी व अन्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | कार्यक्रम का संचालन केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री चंद्रशेखर खरे के द्वारा किया गया | कार्यक्रम को .सफल बनाने में प्रियंका थवाईत, सूरज राठौर जगदीश पटेल,मनीष पटेल, माहेश्वरी उपासक और संदीप बंजारे का विशेष योगदान रहा |



