छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा/ जिले के सारागांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। पति से परेशान पत्नी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका पति शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है पैसा नही देने पर मारपीट करता है जिससे परेशान होकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सारागांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति सत्यनारायण विश्वकर्म को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है।



