छत्तीसगढ़ में इन दिनों हो रही रुक रुक कर बारिश से नदी उफान पर है। गांव में बाढ़ के बीच मरीजों का रेस्कू कर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
दरसल, बीजापुर जिले में दो जगहों पर तेज बारिश से नदी उफान पर था जहा एक गर्भवती महिला सुखारी बाई को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी दर्द से महिला कहरा रही थी। चेरकंटी नदी उफान में होने से अस्पताल परिजन नहीं ले जा पा रहे थे। इस बीच नगर सेना के जवानों को सूचना मिलने पर ,गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया गया उसे मोटर बोट की मदद से एंबुलेंस तक लाया गया और प्रसव के लिए अस्पताल भेजा गया। इस तरह से नगर सेना के जवान देवदूत बनकर गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। इसी तरह से दो और महिला जिनका प्रसव पीड़ा होने पर उनका भी रेस्क्यू किया गया। एक महिला जयमती को नदी किनारे ही स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सुरक्षित प्रसव कराया जहा मां और बच्चा दोनो स्वस्थ है जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 सदस्योय रेस्क्यू की नगर सेना के जवान उफनती नदी के किनारे डेट रहे।



