मध्यप्रदेश से आ हाट बाजारों में चटाई बेचते बेचते करने लगे गांजे की तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने ओडिशा सीमा से गांजा तस्करी कर रहे मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों आरोपी चटाई बेचने के आड़ में गांजा परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 39.450 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगद व चटाई समेत कुल 5 लाख 11 हजार 262 रुपए का माल जब्त किया है।
कैसे हुई कार्रवाई?
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में चौकी पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से ग्राम बांसकोट मार्ग पर दो मोटरसाइकिल में गांजा की खेप लाई जा रही है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की और मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 EG 1017 (हीरो एचएफ डीलक्स) एवं MP 13 ZS 2830 (होंडा साइन) को रोका। जांच में दोनों गाड़ियों पर लदी चटाइयों के भीतर बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला।
गिरफ्तार तस्कर
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम –
विक्रम बंजारा पिता बहादुर बंजारा (23 वर्ष), निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन (मप्र)
सुरेश बंजारा पिता बाबूलाल बंजारा (23 वर्ष), निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन (मप्र) बताया।
दोनों आरोपी लंबे समय से चटाई के कारोबार की आड़ में गांजा परिवहन कर रहे थे।
बरामद माल
39.450 किलो गांजा, कीमत लगभग ₹3,98,000
2 मोटरसाइकिल, कीमत ₹90,000
2 मोबाइल फोन, कीमत ₹11,000
6 नग चटाई, कीमत ₹1,000
नगद ₹2,262
कुल जुमला जब्ती – ₹5,11,262
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओडिशा सीमा से होने वाली इस तरह की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल ऑपरेशन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश साहू, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक रामनारायण जगत, आरक्षक रमेश नाग, सोमेश कश्यप, मनोज शांडिल्य, चंद्रप्रभाष नेताम एवं एमटीआर संजय पांडे शामिल रहे।



