67 वर्षीय प्रेमी ने 30 वर्षीय प्रेमिका को चाकू से काटकर की हत्या
धमतरी में बुजुर्ग ने महिला कि हत्या कर दी।महिला के साथ 3 साल के बच्चा को चोट आया है। बुजुर्ग ने महिला को चाकू से मारा डाला।बुजुर्ग ने महिला को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किया। महिला को अन्य व्यक्ति के साथ शक करता था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसदा में एक महिला को बुजुर्ग ने चाकू मार कर हत्या कर दिया।वहीं 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जहां पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और घायल बच्चा का इलाज प्राथमिक उपचार केंद्र मगरलोड में जारी है।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है।और पूछताछ कर रही है।
एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम हसदा में पुष्पा मारकंडे(30) अपने बच्चा को गोद में लेकर गांव में ही पैदल यात्री प्रतीक्षालय कि और जा रही थी।इस दौरान बुजुर्ग जगन्नाथ मारकंडे (67) चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से खड़ा हुआ था।वही महिला जैसे ही उसके पास पहुंची तो चाकू से मारना शुरू कर दिया। महिला पीठ और पेट में वार किया।बीच बचाव में 3 साल के बच्चा को भी चोट आई है।जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।वहीं महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है करीब एक साल से महिला का पति रायपुर जेल में है।जिसके चलते महिला घर पर अपने बच्चों के साथ रहती थी।वहीं बुजुर्ग महिला के घर में आना जाता था।और बच्चों सहित महिला के अन्य कार्यों को भी करता था।बुजुर्ग का का महिला से प्रेस प्रसंग था और महिला पर किसी अन्य व्यक्ति के से सम्बन्ध होने का शक करता था। इसी शक और गुस्से में आकर बुजुर्ग ने महिला को जान से मार डाला।



