आबकारी विभाग की टीम पर हुआ हमला,जमकर हुआ बवाल,महुक शराब पर कार्यवाही करने पहुची थी टीम, पुलिस से की गई शिकायत मामला दर्ज
कोरबा। जिले में अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर जहां ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं इसलिए कर आबकारी विभाग और पुलिस विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है।
आबकारी विभाग की टीम को अवैध महुआ शराब की बिक्री सूचना पर उरगा थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही करने पहुंची जहां आमापाली गांव में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम 6 वाहनों में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे जहां ग्रामीण शंकर खड़िया के घर अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई जहा जहां शंकर खड़िया के कब्जे से लगभग 22 लीटर महुआ शराब आबकारी विभाग ने जप्त किया और कार्यवाही कर उसे वाहन में बताया जा रहा था इस दौरान उसके परिवार और गांव की कुछ लोगों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया और वहां पर पत्थर बाजी करने लगे जहां आबकारी विभाग की टीम किसी तरह वहां से शंकर खड़िया को छोड़कर वापस लौट गई।
बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की टीम में एक महिला नगरसेन थी जिसका नाम रंजीत बघेल बताया जा रहा है उसके साथ कुछ महिलाओं ने हुज्जत बाजी करते हुए धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभग कार्रवाई के दौरान उनके साथ हाथापाई की है।
आबकारी विभाग की टीम ने इस घटना के बाद तत्काल उरगा थाना पहुंच कर पुलिस से शिकायत की गई जहां पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।
आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वही करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली में अवैध महुआ शराब बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम को आबकारी विभाग की टीम को मौके पर भेजा। वहीं करतला थाना पुलिस की टीम भी सेंद्रीपाली पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध शराब बिक्री करने वाले घरों को चिन्हित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित घरों के लोगों को शराब बिक्री व निर्माण पूरी तरह से बंद करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती दिखाई दी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही।
ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जंगलों से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब, लहान एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया।



