अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह का तंज – दो पूर्व कांग्रेसियों को मंत्री बनने पर दी बधाई, कहा “दबदबा बना रहेगा…
जांजगीर-चांपा से बड़ी राजनीतिक खबर…
अकलतरा के कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए तंज कस दिया है।
दरअसल, हाल ही में साय कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया। इसी पर बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया।
लेकिन कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह ने अपने अंदाज में बधाई दी। उन्होंने शपथ लेने वाले दो नेताओं राजेश अग्रवाल और गुरू खुशवंत साहेब का जिक्र करते हुए लिखा—
“दो पूर्व कांग्रेसियों को मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। दबदबा बना रहेगा।”



