जांजगीर चांपा में युवक ने घर में लगाई फांसी:- आत्महत्या का कारण अज्ञात,जांच में जुटी पुलिस….
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुथूर में युवक खेलन बघेल 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घर के सीलिंग पंखे से लटका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,,खेलन बघेल मेडिकल स्टोर में रायपुर में रह कर काम करता था। धान बिक्री के लिए वह गांव आया था। रविवार की रात को परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाने बाद खेलन अपने कमरे में सोने चला गया था। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने देखा तो वह फंसी के फंदे से सीलिंग पंखे पर लटका हुआ था। जिसे देख परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या का कारण क्या है।



