कुटरा मेडिकल कॉलेज में श्रमिकों की हड़ताल, कम मजदूरी का लगाया गया आरोप
ग्राम कुटरा में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे स्थानीय श्रमिकों ने मजदूरी को लेकर हड़ताल की है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन केवल 250 रुपये मजदूरी दी जा रही है, जो शासन द्वारा निर्धारित दर से कम है।
कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।
श्रमिकों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरा और उचित भुगतान नहीं मिलेगा, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या श्रमिकों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।



