*किकिरदा में नई शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध,आबकारी विभाग,बिर्रा पुलिस ने दी समझाईश*
*हमें चाहिए कलम और पट्टी, नहीं चाहिए दारू भट्टी” के लगाये नारे*
जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम किकिरदा में आबकारी विभाग की तरफ से प्रस्तावित नवीन मदिरा दुकान के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. नवीन शराब दुकान के लिए मकान बनाने कि सूचना पर ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है,वही सूचना पर आबकारी विभाग,बिर्रा पुलिस कि टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाईश दी जिन्हें भी विरोध का सामना करना पड़।
गौरतलब हो कि जनपद पंचायत जैजैपुर अर्न्तगत ग्राम पंचायत किकिरदा में आबकारी विभाग द्वारा नवीन शराब दुकान खोलना प्रस्तावित है,जिसका विरोध ग्रामीणों करते आ रहे हैं,इससे पहले किकिरदा के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर,एसपी को ज्ञापन सौंपा कर विरोध प्रदर्शन किया था वही आज शराब दुकान के लिए भवन निर्माण कि सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर विरोध किया वही सूचना पर आबकारी विभाग,बिर्रा पुलिस कि टीम पहुंचकर लोगों को समझाईश देते नजर आई जिसको भी विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में अपराध, चोरी, मारपीट, गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ेंगी. साथ ही, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ उत्पीड़न के मामले सामने आ सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी और उनमें नशे की प्रवृत्ति जन्म ले सकती है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि किकिरदा से महज 5 किलोमीटर दूर बिर्रा में पहले से ही एक शराब दुकान संचालित है, ऐसे में नए दुकान कि आवश्यकता नहीं है।वही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित नहीं किया गया, तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे।



