हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में करैत सांप के काटने से 2 सगी बहनों की मौत, जमीन में बिस्तर लाकर सो रहे थे दोनों…

जांजगीर चांपा में करैत सांप के काटने से 2 सगी बहनों की मौत, जमीन में बिस्तर लाकर सो रहे थे दोनों

 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भैसो की आश्रित गांव डूमरपाली में घर की जमीन पर सो रहे दो सगी बहनों की जहरीले सांप करैत के काटने से मौत हुई है। परिवार में पसरा मातम पामगढ़ थाना क्षेत्र की घटना है।

 

मिली जानकारी के अनुसार,, अनन्य जांगडे 16 वर्ष और दीप्ति जांगडे 19 वर्ष दोनों बहन मंगलवार को रात 8 बजे खाना खाने के बाद घर में जमीन पर बिस्तर सोए हुए थे। इस बीच जहिरा सांप करैत ने बारी बारी से दोनों को काट लिया। रात्रि 11 बजे दोनों को उल्टी होने लगी परिजनों को सांप की काटने की जानकारी दी। रात में उपचार के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत छोटी बहन अनन्य जांगडे को मृत घोषित किया वही बड़ी बहन दीप्ति जांगडे को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया मगर अस्पताल पहुंचने से पहले रस्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

READ MORE-  टाटा सफारी कार से कुचला कर मारने की कोशिश,आरोपी हुआ गिरफ्तार, क्या थी वजह पढ़िए पूरी खबर...
Show More

Related Articles

Back to top button