सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल,हाइवा और पिकअप में हुई जबरदस्त टक्कर,दोनों वाहन के उड़े परखच्चे,मोरगा केंदई हसदेव पूल के पास घटी घटना
कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई हसदेव पूल के पास शुक्रवार की देर शाम जबरजस्त सड़क हादसा सामने आया है जहा इस हादसे में दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही एक घायल हो गया हादसे में दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए।वही घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुचे जहाँ घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन का चालक वाहन में ही फस गया जिसे काफी मस्कट के बाद उसे बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन पर चांवल लोड था वही पिकअप वाहन पर सब्जी लोड था दोनों ही वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण हसदेव पूल मोड़ पर हाइवा वाहन पिकअप को ठोकर मारते हुए सामने मोड़ पर जा टकराया इस घटना में हाइवा वाहन का चालक और हेल्फर दोनों की मौत हो गई वही पिकअप वाहन का चालक घायल हो गया।
इस घटना के बाद सड़क पर पिकअप वाहन पर लोड सब्जी सड़क पर बिखर गया वही चावल के बोरी भी नीचे गिर गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम और अन्य स्टाफ तत्काल जेएसईबी मशीन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे किया गया उसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुआ।
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया।मृतक पहचान की।गई है उनके परिजनों को सूचना दी गई है आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी शव को मरचुरी में रखा गया है।
बताया जक रहा है कि हाइवा वाहन का चालक मृतक का नाम विनोद यादव है जो वाहन मालिक था।



