मारपीट करने के मामले में 08 माह से फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 02/05/2025 को प्रार्थी कुलदीप खांडेकर निवासी खैरा थाना मस्तूरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 02/05/25 को दोपहर में अपने साथियों के साथ मोटर सायकल में जा रहा था ग्राम लटिया के पास किसी अन्य मोटर सायकल से ठोकर लगने पर विवाद होने पर आरोपी विनय सिंहयू एवं अजय नायक ने प्रार्थी एवं उसके साथियों के साथ अश्लील गाली-गलौजi करते हुए बेल्ट एवं मो.सा. के क्लव वायर से मारपीट करते हुए चोट पहुँचाया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान आरोपियों विजय सिंह एवं अजय कुमार नायक का पता तलाश किया जाकर पकड़ा जिसको अभिरक्षा में लिया गया जो पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक चमड़े का बेल्ट एवं एक स्टील का मो.सा. का क्लच वायर को को जप्त किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार का सराहनीय योगदान रहा।



