अवैध रूप से माजदा वाहन में लेकर जा रहे लोहा स्केप पाइप जप्त थाना सारागांव पुलिस की कार्यवाही
थाना सारागांव पुलिस दिनांक 15.09.2025 को सूचना मिला था कि थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम कोनियापाठ में एक माजदा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीजी 7529 में लोहे का स्केप पाइप सीमेन्ट युक्त में भरा हुआ है जो सडक में धस गया था जिसे ट्रेक्टर जेसीबी एवं हाइड्रा से निकाल रहे थे माजदा वाहन के चालक सुरज साहू पिता दयाराम साहु उम्र 25 वर्ष निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला शक्ति से पुछताछ करने पर माल मालिक लखन लाल डडसेना के द्वारा किराये में गाडी को लाया था और उक्त लोहे का स्केप पाइप सीमेन्ट युक्त को लोड कराकर लेकर जा रहा था कि जमीन गिली होने से धस गया जिसके संबंध में पूछताछ किया जो कोई कागजात नही होना बताया एवं काटा पर्ची एवं बिल का मिलान करने पर 14490 किग्रा किमती 110890. 50 रू. का होना पाया गया जो गुजरात से दुसरे वाहन से लाकर कोनियापाठ में अनलोड कराया था जिसे बाराद्वार के तरफ ले जाना बताये जो चुराई हुई होने का संदेह होने एवं किसी अपराध के किये जाने का संदेह का होने पर धारा 106 बीएनएसएस में जप्त किया गया है। जिसे थाना में जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है। माल मालिक लखन लाल डडसेना पिता माधव लाल डडसेना साकिन बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह हाल मुकाम साकिन कोनियापाठ थाना सारागांव जिसे नोटिस दिया गया जो कागजात की जांच की जा रही है और सत्यापन की जा रही है अलग अलग विभागों में पत्राचार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है !
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष चौबे सउनि के के कोसले प्र० आर० अर्जुन जांगडे आर० शंकर जय किशन खुटे, गोर्वधन टाईगर का विशेष भूमिका रही ।



