चाकू लेकर दुकान में घुसा : नकली चांदी के जेवर को असली बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सक्ती। बाराद्वार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नकली चांदी के जेवर को असली बताकर धोखाधड़ी से बेचने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी फिरोज खान, पिता अब्दुल सत्तार, आयु: 28 वर्ष, ग्राम बिलालपत, थाना असमोली, जिला संभल (उत्तर प्रदेश)
प्रार्थी संजय शराफ, पिता श्री चंद्र भूषण शराफ, उम्र 34 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर, चौकी नैला, हाल निवासी वार्ड क्रमांक 10 बाराद्वार, ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को प्रातः लगभग 10:30 बजे आरोपी फिरोज खान अर्जुन ज्वेलर्स दुकान में पहुंचा। उसने नकली चांदी के ब्रेसलेट एवं चैन को असली बताकर छलपूर्वक बेचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी के पास अपनी कमर में एक चाकू भी रखा हुआ था।
थाना बाराद्वार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(3), 62 बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश अनुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को नगर पंचायत बाराद्वार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को दिनांक 19.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।



