जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त,
कलेक्टर महोदय सक्ती के आदेशानुसार वि. ख मालखरौदा के मेसर्स L N Trader भाटा का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 556 कट्टा धान वजन 222.4क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 30013बोरा वजन 12005 क्विंटल एवं चावल 606.5 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया, नगर पंचायत नया बाराद्वार स्थित श्री रामचंद्र राइस एंड आयल मिल की जांच कर मिल परिसर में कुल 823 कट्टा धान वजन 329क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 46210कट्टा वजन 18484क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।
सक्ती के ग्राम बगबुड़वां(डोडकी) स्थित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज का जांच कर मिल परिसर में कुल 843 कट्टा धान वजन 337.20 क्विंटल अधिक पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 19930 कट्टा वजन 7972 क्विंटल एवं चावल 1625 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया। मालखरौदा के ग्राम शेरो स्थित श्री कामाक्षी राईस मिल का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मिल परिसर में कुल 4300 कट्टा धान वजन 1720 क्विंटल कम पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 75302 कट्टा वजन 30120.8 क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया। सक्ती ग्राम कोटमी स्थित श्री सत्या रईस मिल परिसर में कुल 652 कट्टा धान वजन 260.80 क्विंटल कम पाए जाने के कारण मिल में कुल उपलब्ध धान 27198 कट्टा वजन 10879.20क्विंटल एवं चावल 1487क्विंटल की जब्ती/सुपुर्दगी की कारवाही करते हुए उक्त मिल को सील किया गया।



