ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी, भव्य स्वागत से गूंजा धमनी गांव


सक्ती। जिले के ग्राम पंचायत धमनी में उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब गांव के होनहार युवक पुष्पेंद्रराज खटर्जी एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर सूबेदार पद पर चयनित होकर अपने गृह ग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों और मित्रों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा और हर कोई इस उपलब्धि पर गर्व करता नजर आया।
पुष्पेंद्रराज खटर्जी का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार पद पर हुआ है। ट्रेनिंग के बाद पहली बार गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। युवा साथियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया, वहीं बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुष्पेंद्रराज बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत की। उनके पिता स्वर्गीय छोटेलाल खटर्जी ग्राम पंचायत धमनी के कई बार सरपंच रहे और एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। उनके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियां आ गई थीं, लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी पुष्पेंद्रराज ने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहे।
कम उम्र में पिता का साया उठ जाने के बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी लगन और परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर दीपक मधुकर (सरपंच प्रतिनिधि), विजय केशी (जनपद सदस्य), युवराज साहू (उपसरपंच), ननकीदाऊ खटर्जी, लक्ष्मी प्रसाद बंजारे, कुमारजीव खटर्जी, मनोज खटर्जी, बिहारी खटर्जी, संदीप मनहर, सुरेंद्र खटर्जी, विकास मधुकर, विजेंद्र, अमरपाल खटर्जी, दीपेश मधुकर, गणेश धीरहे, सम्मेलाल मधुकर, विजय खटर्जी, प्रदीप खटर्जी, सोनू निराला, पेशराम खूंटे, रिक्सन कोयल, रोहित कोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों ने कहा कि पुष्पेंद्रराज की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। गांव में आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने न केवल एक युवा की उपलब्धि का जश्न मनाया, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी



