धमनी में भीषण सड़क हादसा: जबरदस्ती ओवरटेक बना वजह, खड़े ट्रक से जा भिड़ा वाहन
सक्ती जिले के ग्राम पंचायत धमनी में स्थित पोल्ट्री फार्म के पास देर रात 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क के एक तरफ जाम लगा हुआ था, इसके बावजूद ट्रक चालक ने जबरदस्ती ओवरटेक करने की कोशिश की।

ओवरटेक के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने खड़ी तार (वायर) से लोड ट्रक में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन का क्रमांक CG10BR8111 बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस ट्रक से टक्कर हुई वह पहले से सड़क किनारे खड़ा था और उसमें तार लोड था। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद वहां न तो पर्याप्त लाइटिंग थी और न ही चेतावनी संकेत या बैरिकेडिंग की व्यवस्था, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ गई।
हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं, जबकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
👉 स्थानीय लोगों में काफी रोष है कि दोषी चालक और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।



