भाजयुमो का नक्सल विरोधी अभियान: दीपदान कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प


सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में नक्सल विरोधी अभियान के तहत दीपदान कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए नक्सलवाद के समूल उन्मूलन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दंतेवाड़ा और सूरजपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा के दौरान शहीद हुए जवानों को याद करना तथा प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर शहीद जवानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प और प्रभावी रणनीति के चलते नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। युवाओं को जागरूक कर इस अभियान को और गति दी जा रही है, ताकि बस्तर सहित सभी प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, भाजयुमो जिला महामंत्री रितेश साहू, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र राठौर, घन्नू डड़सेना, योगेश साहू, प्रकाश साहू, मनुराज सिंह, देवाशीष पटेल, सुरेंद्र राठौर, तुलेश पटेल, भोले तिवारी, शिव चरण ज्वाला, लाखन नामदेव, तुषार जायसवाल, ज्वाला रात्रे, अनुराग विश्वकर्मा, अभिषेक शर्मा, पिंटू साहू, हितेश चंद्रा, मोंटी, विक्की जायसवाल, अभिषेक चंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी आयोजित किया गया, जहां युवाओं ने एकजुट होकर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समर्थन किया।



