सक्ती पुलिस अधीक्षक ने ली सर्राफा व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश
सक्ती। जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कल सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम अनिवार्य
बैठक के दौरान एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हमेशा चालू रखने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुकानों में प्रभावी अलार्म सिस्टम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही, दुकान के अंदर और बाहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने को कहा।

संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दें
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील की कि गहनों की बिक्री और बड़े लेनदेन के समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने या संदिग्ध गतिविधि होने पर बिना देरी किए तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यवसाय कर सकें।

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीओपी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा और थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्राफा एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजेश सराफ, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सराफ, विनोद अग्रवाल, सन्देश सराफ, अमित सराफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के सुझाव भी सुने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।