*चावल घोटाला – लगातार*
*फुड इंस्पेक्टर के भौतिक सत्यापन पर उठने लगे सवाल,आखिर 450 क्विंटल चावल कहां गायब?*
छपोरा पीडीएस दुकान में लाखों के चावल,शक्कर का अफरा-तफरी मामले में अब फुड इंस्पेक्टर पर भी सवाल उठने लगा है। जिससे फुड इंस्पेक्टर कि संलिप्तता भी नजर आ रहीं हैं,जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने भी जिला स्तरीय टीम से जांच कराने कि बात कहीं है।
गौरतलब हो कि मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा में जय घाट गोसाईन महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान में लाखों रुपये के चावल,शक्कर का गबन का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है,जिसपर रोजाना नये-नये खुलासा हमारी टीम द्वारा किया जा रहा है,अब मामले में फुड इंस्पेक्टर कि संलिप्तता कि बात भी सामने आ रही है।
फुड इंस्पेक्टरों द्वारा दुकानवर भौतिक सत्यापन किया जाता है, अब सवाल यह उठता है कि जब पीडीएस दुकान छपोरा में लगभग 450 क्विंटल चावल जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक है गायब है
इतनी बड़ी मात्र में चावल गायब है और फुड इंस्पेक्टर को इसका पता न हो ऐसा संभव नहीं है, कही न कही फुड इंस्पेक्टर की संलिप्तता इसमें नजर आ रहीं हैं।यही कारण है कि अब तक जांच शुरु ही नहीं किया जा सका है।
*आखिर कब होगी जांच,अधिकारीयों कि मौन समझ से परे*
छपोरा पीडीएस दुकान में 20 लाख से अधिक के चावल,शक्कर गबन का मामला है,जिला में लाखों रुपये के घोटाला होने के बावजूद अभी तक जांच नहीं होना कहीं न कहीं प्रशासन के उदासीनता को दर्शाता है,पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है,सभी के मन में है आखिर इसपर जांचकर कार्यवाही कब होगी, वहीं प्रशासन का सुस्त रवैया समझ से परे है।
वहीं मामले में हमने फुड इंस्पेक्टर से संपर्क करने की कोशिश कि लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।



