धोनी की संगत में बिगड़ी साक्षी? साथ में दिखा सिगरेट का पैकेट तो फैंस ने मचाया बवाल
आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, धोनी हाल ही में अपने करीबी दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पनवेल के उनके फार्महाउस पहुंचे थे। पत्नी साक्षी धोनी के साथ धोनी की यह मौजूदगी तो आम बात थी, लेकिन इसी दौरान सामने आए एक छोटे से वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।
साथ में दिखा सिगरेट का पैकेट

दरअसल, फार्महाउस पहुंचते वक्त धोनी और साक्षी की कार को पैपराजी ने चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान कैमरे की नजर कार की पिछली सीट के आर्मरेस्ट पर रखे एक सिगरेट के पैकेट पर पड़ गई। बस फिर क्या था वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने सीधे सवाल उठा दिए कि क्या ‘कैप्टन कूल’ अब सिगरेट पीने लगे हैं, तो कुछ ने साक्षी धोनी को भी निशाने पर ले लिया।

हालांकि, इस पूरे मामले में सच्चाई अब तक साफ नहीं है। वीडियो में दिखा सिगरेट का पैकेट धोनी का था या कार में मौजूद किसी और शख्स का इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। धोनी उस वक्त कार की अगली सीट पर बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे थे।
पहले भी विवाद में पड़ चुके हैं धोनी

वैसे धोनी और स्मोकिंग से जुड़ी चर्चाएं पहली बार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी एक पॉडकास्ट में बता चुके हैं कि धोनी को हुक्का पसंद है और वह खिलाड़ियों के साथ इसे एन्जॉय करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद दुबई में हुक्का पीते हुए धोनी का एक वीडियो भी पहले वायरल हो चुका है।
फिटनेस और डिसिप्लिन की मिसाल माने जाने वाले धोनी की छवि ऐसी रही है कि फैंस उनसे कुछ अलग ही उम्मीद रखते हैं। ऐसे में सिगरेट पैकेट वाला यह वीडियो लोगों को चौंकाने वाला लगा और बात धोनी की संगत से होती हुई साक्षी तक भी जा पहुंची।



