19 फरवरी से जांजगीर में ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ मेगा प्रदर्शनी
जांजगीर। लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े के मार्गदर्शन में 19 से 21 फरवरी 2026 तक पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा, जांजगीर में राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ का आयोजन किया जाएगा।
19 फरवरी को सुबह 11 बजे सांसद कमलेश जांगड़े के करकमलों से प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज आयोग के अध्यक्ष सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, चाम्पा नपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे और सीएमओ विक्रम भगत सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
दिल्ली स्थित फेंड्स एग्जीबिशन एंड प्रमोशन के चेयरमेन आनंद पाल एवं प्रोजेक्ट हेड अखिला श्रीनिवासन ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 35 से अधिक विभागों और केंद्र-राज्य के 40 से अधिक उपक्रमों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
क्या-क्या रहेगा खास?
कृषि एवं कृषि तकनीक,विज्ञान व अनुसंधान,रक्षा व सुरक्षा
कौशल विकास एवं शिक्षा
ग्रामीण विकास व स्वरोजगार
सूचना प्रौद्योगिकी पर्यटन, उद्योग व व्यापार कोयला, खनन एवं इस्पात क्षेत्र के नवाचार
आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी युवाओं, किसानों, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और निवेशकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। यहां विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदर्शनी 19 फरवरी से शुरू होकर 20 और 21 फरवरी को आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का लाभ लेने की अपील की है।



