ग्राम पंचायत कुरमा में मुर्दावली जमीन पर कब्जे का आरोप, गोस्वामी समाज ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत कुरमा में गोस्वामी समाज की पुश्तैनी मुर्दावली जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा खसरा नंबर 88 व 288 की भूमि पर जबरन मकान निर्माण किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पंहुचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
गोस्वामी समाज का कहना है कि उक्त भूमि पर वर्षों से उनके पूर्वजों की समाधि दी जाती रही है और वहां मंदिरनुमा मठ का निर्माण भी समाज की परंपरा के अनुसार किया जाता रहा है। यह जमीन समाज के लिए धार्मिक और आस्था का केंद्र है।
समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। समाज द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया।



