जांजगीर चांपा/छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री, किसान पुत्र भूपेश बघेल जी के 62 वें जन्मदिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी नैला जांजगीर के प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण किसान सम्मान व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे 101 किलो बूंदी प्रसाद नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में भोग लगाकर वितरण 101 छायादार फलदार पौधारोपण तथा 27 उन्नत किसान भाइयों का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संबोधित करते हुए कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता एवम कृषक संपूर्ण देश में सबसे अधिक सुखी और समृद्ध है जिसका गुणगान नीति आयोग भी करता रहा है, न्याय योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राजय के हर तबके को मिल रहा है, जिसका प्रतिबिंब जनता के चेहरे पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण संतोष शर्मा, चिंताराम राठौर, सुनील साधवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ परस शर्मा एवम आभार मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप ने किया कार्यक्रम में विशेष रूप से शिशिर द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष (अथरिया कुर्मी क्षत्रिय समाज) चंद्रशेखर कश्यप, लाला यादव (सचिव), प्रदीप चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, विनोद, रविन्द्र, राधेश्याम, छोटेलाल किसान नेता दुष्यंत सिंह, संदीप तिवारी, देवेश सिंह, कमलेश सिंह (बाबा), रफीक सिद्दीकी, प्रिंस शर्मा, विवेक सिसोदिय दीपक अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, रामकुमार थवाईत, राधे थवाईत, संतोष राठौर, सुरेंद्र राठौर, दिनेश पाण्डेय, किशन आदित्य, अरमान खान, आकाश तिवारी, राजा सिद्दीकी, रामकुमार कश्यप, महेन्द्र कश्यप, सुनील राठौर, रामकिशोर देवांगन, राजेश राठौर, धनेश्वर कश्यप, पवन कश्यप, राकेश कहरा, तुलेश्वर कौशिक, प्रीतम कौशिक, बसंत कटकवार, मण्डी सदस्य कृष्णा प्रजापति, सुभाष पाण्डेय, गोंविद साहू सम्मानित किसानगण शिवकुमार तिवारी, भरतलाल कश्यप, सूरजमनदास महंत, ललीत कुमार साहू जनकराम बरेठ, संतुराम कश्यप दिनबंधु कश्यप, संतोष कश्यप, रामेश्वर कश्यप, रामसागर कश्यप, पुसाउ बरेठ, हिरानंद कश्यप, संजय कश्यप, संता यादव, अवधेश राठौर, धनाराम कश्यप, हेतराम यादव, मंगलू सूर्यवंशी, गंगाराम बरेठ, तीजराम केवट, करिया यादव, भोजराम केवट, देवनारायण कश्यप, गौरीशंकर कश्यप, रामकुमार खरे, बालिस्टर राठौर, घनश्याम कश्यप उपस्थित रहें।



