चांपा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 में मिली नवजात बच्ची….
जांजगीर चांपा…कलेक्टर महोदय जन्मेजय मोहबे के निर्देशानुसार एवं अनीता अग्रवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा गजेंद्र सिंह जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को रेलवे स्टेशन चंपा के प्लेटफार्म नंबर 4 में मिले अति संवेदनशील प्रकरण नवजात शिशु को तत्काल सूचना प्राप्त होते ही रेल्वे पुलिस एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया एवं बालिका जिसकी उम्र लगभग 10 से 15 दिवस को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेश से विशेषीकृत दत्तक कोरबा ग्रहण एजेंसी में संरक्षण प्रदान किया गया है वर्तमान में नवजात शिशु बालिका स्वस्थ है आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


