CG VoiceCG Voice
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Notification Show More
Font ResizerAa
CG VoiceCG Voice
Font ResizerAa
  • National News
  • Chhattisgarh News
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
  • Education & Career
  • Health & Lifestyle
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Search
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Follow US
  • Advertise
CG Voice > Sakti > इनऑपरेटिव बैंक खातों को सक्रिय करने 12 दिसंबर को सेजेस सक्ती में लगेगा शिविर
Sakti

इनऑपरेटिव बैंक खातों को सक्रिय करने 12 दिसंबर को सेजेस सक्ती में लगेगा शिविर

Yogendra Sahu
Last updated: December 10, 2025 8:16 am
By
yogendra
Yogendra Sahu
Byyogendra
Follow:
3 Min Read
Share
3 Min Read
IMG 20251210 WA0015

*इनऑपरेटिव बैंक खातों को सक्रिय करने 12 दिसंबर को सेजेस सक्ती में लगेगा शिविर*

सक्ति, 10 दिसंबर 2025 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में इनऑपरेटिव एवं डीफ सरकारी बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने हेतु 12 दिसंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सक्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा शिविर में ऐसे खाताधारक और शासकीय विभाग, कार्यालय व अधीनस्थ संस्थाओ से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है, जिनके बैंक खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं। खाताधारकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने निष्क्रिय खाते से संबंधित सभी दस्तावेज़ और विवरण साथ लेकर शिविर में पहुँचें, ताकि उनके खाते सक्रिय किए जा सकें। कलेक्टर श्री तोपनो ने सभी शासकीय विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने इनऑपरेटिव एवं डीफ खातों को शिविर में।पहुंचकर अपडेट एवं सक्रिय कराएं। साथ ही जो योजनाएं संचालित नहीं है, उनमें बची हुई राशि को शासकीय कोष में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक व शाखा प्रबंधक, नोडल अधिकारी को बैंक शाखाओं में स्टैंडी, प्रमुख स्थानों पर बैनर लगाकर बैंक खाताधारकों के लिए शिविर आयोजन की तिथि और स्थान की जानकारी का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर सुव्यवस्थित रूप से शिविर का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए जिससे इसका लाभ संबंधितों को मिल सके।
गौरतलब है कि भारतीय रिज़र्व बैंक के नियमों के अनुसार यदि कोई खाता 10 वर्ष तक निष्क्रिय रहता है, तो उसमें जमा राशि जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि में जमा हो जाती है। ऐसे खातों को दावा आवेदन, केवाईसी और आवश्यक दस्तावेज बैंक में जमा कर पुनः सक्रिय किया जा सकता है। देशभर में बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके असली मालिकों को लौटाने के लिए यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसके तहत “आपकी पूँजी, आपका अधिकार अभियान शुरू की गई है । जिसके तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों जैसे निष्क्रिय बैंक खाते, परिपक्व बीमा पॉलिसियों और भूली हुई म्यूचुअल फंड होल्डिंग को पुनः प्राप्त करने में मदद करना है। यह अभियान 3A रणनीति पर केंद्रित है, जागरुकता (Awareness), पहुँच (Accessibility) और कार्रवाई (Action) ताकि खाताधारक आसानी से अपना पैसा पा सके और उसका दावा कर सकें। इसमें वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा समन्वित बैंकों, बीमा कंपनियों और स्टॉक एक्सचेंजों सहित कई संस्थान शामिल है। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों और शासकीय विभागों से अपील की है कि वे इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

READ MORE-  37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट जन-जागरूकता बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

You Might Also Like

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम जिले में 10 से 25 फरवरी 2026 तक होगी आयोजित

जिला में टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण आहार का लाभ

हसौद में हुआ RSS का युवा सम्मेलन:शताब्दी वर्ष पर तहसील परिसर मैदान में आयोजन; युवाओं से समाज में परिवर्तन का आह्वान

कलेक्टर ने दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दिलाई नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट

​ ​मानवता और आध्यात्मिकता का महासंगम: संत रामपाल जी महाराज ‘किसान संत गरीब दास गरिमा सम्मान’ से विभूषित

TAGGED:#LocalNews#sakti
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Previous Article befunky 2025 11 3 10 35 58 चांपा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 में मिली नवजात बच्ची….
Next Article c6j4636k gif 625x300 10 December 25 बुखार में तपते अमित शाह ने बरसाई ‘आग’, वोट चोरी पर विपक्ष को कैसे किया चित, पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी

Stay Connected

500Like
5kFollow
700Subscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
- Advertisement -

Latest News

hghf
राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवरस्पीडिंग से दो बाइकों की टक्कर, ASP–SDOP ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 7.00.47 PM
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राइस मिलर्स की ली बैठक, धान उठाव और मिलिंग में पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.58.09 PM
जांजगीर: महिला से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.52.14 PM
जांजगीर-चांपा: पीएम आवास योजना और मनरेगा कार्यों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
Chhattisgarh News Janjgir-Champa

You Might Also Like

IMG 20260112 WA0026
Sakti

आदित्य प्रभु दुबे एवं टीम की शानदार जीत, नेपाल में लहराया तिरंगा

January 12, 2026
IMG 20260111 WA0021
Sakti

राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग की टीम द्वारा अवैध धान पर की गई कार्यवाही

January 11, 2026
IMG 20260110 WA0015
Sakti

संघ ने जताया विश्वास — सुरेश चंद्रा को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

January 10, 2026
IMG 20260108 WA0056
Sakti

साहू समाज तहसील जैजैपुर का निर्वाचन हुआ संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने नरसिंह साहू 

January 9, 2026
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Find Us on Socials

© CG VOICE — All Rights Reserved | Developed by TECHXOS Digital Agency ® 🚀

  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Terms of Service
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?