New Zealand PM: न्यूजीलैंड के पीएम ने आमिर खान और भारतीय फिल्म निर्माताओं से की मुलाकात, शेयर की ग्रुप सेल्फी
New Zealand PM: बुधवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आमिर खान, विद्या बालन समेत कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच फिल्म डेस्टिनेशन कोलैबोरेशन को लेकर चर्चा हुई।
बुधवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बॉलीवुड के दिग्गज आमिर खान, विद्या बालन और अन्य लोगों ने मुलाकात की। सिद्धार्थ रॉय कपूर, रोनी स्क्रूवाला और आशुतोष गोवारिकर सहित अन्य ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से फिल्म डेस्टिनेशन कोलैबोरेशन के लिए अवसरों की तलाश पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शेयर की तस्वीर
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री आरएच क्रिस्टोफर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “फिल्म सीन हमारी अर्थव्यवस्था में पैसा लाते हैं, जो नौकरियां पैदा करते हैं और आय को बढ़ाते हैं। मैं इसे और अधिक देखना चाहता हूं। इसलिए कुछ बॉलीवुड सितारों से मिलना और उनके विचार जानना बहुत अच्छा रहा कि हम और क्या कर सकते हैं



