बिहार प्रदेश में एनडीए की शानदार जीत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस देश में किए गए विकास कार्यों की जीत है– नारायण चंदेल
नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा ने बिहार प्रदेश में एनडीए की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस देश में किए गए विकास कार्यों की जीत है। उनके नीति एवं कार्यक्रमों पर बिहार की जनता ने फिर एक बार मुहर लगाया है। नितिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में 20 वर्षों में काम किया है बिहार की जनता ने फिर एक बार एनडीए पर विश्वास किया है। आने वाले समय में यह विजय का अभियान आगामी जितने राज्यों में चुनाव होगा यह विजय का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए के सभी नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस जीत को बिहार की जनता का जीत बताया।



