स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रतिभा प्रतियोगिता:मेहंदी और रंगोली का आयोजन
हसौद में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया रास गरबा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रंगोली और मेहेंदी का आयोजन 11/01/2025 को होगा।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा युवाओं में रचनात्मकता और देशप्रेम जगाने के लिए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है,भारत में हम 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन समाज में युवाओं के योगदान को याद करने का दिन है। यह दिन युवाओं को दृढ़ रहने और जीवन में महान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी दिन है।
डांडिया रास गरबा समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली एवं मेहेंदी प्रतियोगता 11 जनवरी को पुराना मंडी डभरा रोड में भाठागांव में आयोजन किया जायगा। जिसमें मेहंदी और रंगोली, प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा
डांडिया रास गरबा समिति के द्वारा बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 11/01/2025 रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा वहीं समिति के द्वारा प्रत्येक प्रतिभागीयों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। यह आयोजन युवाओं में कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।



